Breaking News

जरावन में किसान की जमीन पर कब्जा, लगाई गुहार

Spread the love

जरावन में किसान की जमीन पर कब्जा, लगाई गुहार

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव जरावन में कुछ दंबग लोगों ने एक व्यक्ति की जमीन पर अपना अवैध

कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर मारपीट कर तमाम तरह की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। जिसके बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। गांव निवासी श्योराज सिंह पुत्र नन्हकी ने कोतवाली पुलिस बताया कि गाटा संख्या 256 पर उनकी जमीन है। जिसमें से करीब 10 विषवा भूमि पर गांव के दबंग लोग अपना जबरन कब्जा कर लिया है। जिसको लेकर पीड़ित ने इसकी कई बार शिकायत भी की है। सोमवार को पीड़ित ने उक्त लोगों से कब्जा हटाने के लिए कहा तभी उन्होनें पीड़ित के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट पर उतारु हो गए। साथ ही कब्जा न हटाने की तमाम तरह की धमकी दे रहे है। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। जिसपर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने जांच कर कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!