Breaking News

मौसेरे भाई के साथ भागी युवती को पुलिस ने किया बरामद

Spread the love

मौसेरे भाई के साथ भागी युवती को पुलिस ने किया बरामद

बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को उझानी रोड स्थित रो़ड स्थित गांव रायपुर बुजुर्ग के देवी मंदिर के पास से एक युवती को मुखबिर की सूचना पर बरामद किया। जो करीब चार माह पहले अपने सगे मौसेरे भाई के साथ भाग गई थी। साथ ही उसके साथ कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। एसआई रामसेवक राठौर ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को 12 अप्रेल को अलीगढ़ के थाना दादो के गांव गोपालपुर निवासी उसका सगा मौसेरा भाई मुकेश कुमार बहला-फुसलाकर ले गया। जिसके बाद युवती के परिवार के लोगों ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसको लेकर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। सोमवार की दोपहर मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि बिल्सी-उझानी रोड स्थित रो़ड स्थित गांव रायपुर बुजुर्ग के देवी मंदिर के पास एक युवती हरी साड़ी में घूम रही है। जिसके बाद एसआई रामसेवक राठौर और महिला सिपाही पूजा ने मौके पर जाकर उक्त किशोरी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि करीब चार माह पहले उसका मौसेरा भाई भगाकर ले गया और उसने कोर्ट में शादी भी कर ली। पुलिस ने गिरफ्तार की गई युवती को मेडीकल परीक्षण के लिए भेजा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन और सामान

Spread the loveग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट …