Breaking News

त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज के संस्थापक के निर्वाण दिवस पर प्रबंधन तंत्र सहित शिक्षकों व छात्र – छात्राओं ने समाधि पर पुष्प अर्पित किए

Spread the love

त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज के संस्थापक के निर्वाण दिवस पर प्रबंधन तंत्र सहित शिक्षकों व छात्र – छात्राओं ने समाधि पर पुष्प अर्पित किए
आसफपुर – ( बदायूं ) – स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज के संस्थापक पंडित स्वर्गीय त्रिवेणी सहाय ( दद्दा जी ) के निर्वाण दिवस पर कालेज के अध्यक्ष नत्थू लाल शर्मा ( पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक ) कालेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक , प्रधानाचार्य करतार सिंह , उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार गंगवार , योग शिक्षक निखिलेश कुमार पाठक ने विद्यालय के संस्थापक की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
पंडित त्रिवेणी सहाय ( दद्दा जी ) का जन्म 28 फरवरी सन 1910 को स्थानीय राजघराने के ब्राह्मण परिवार में हुआ था उन्होंने अपने जीवन काल में देश की आजादी के लिए कड़ा संघर्ष किया ।
त्रिवेणी सहाय ( दद्दा जी ) ने देश आजाद होने के बाद 12 मार्च सन 1949 में श्री गांधी सेवा सदन की स्थापना की और 1 जुलाई सन 1966 को त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज की नींव रखी ।
तत्पश्चात 11 सितंबर 1967 को उनका देहावसान हो गया ।
पंडित त्रिवेणी सहाय ( दद्दा जी ) के निर्वाण दिवस पर 11 सितंबर को कालेज के प्रधानाचार्य , अध्यक्ष , प्रबंधक सहित सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं व छात्र – छात्राओं ने दद्दा जी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर प्रधानाचार्य करतार सिंह , प्रधान लिपिक सुमति पाठक , उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार गंगवार , कालेज के अध्यक्ष नत्थू लाल शर्मा , योग शिक्षक निखिलेश कुमार पाठक , व्यायाम शिक्षक अभय कुमार सिंह , महेश पाल सिंह , अखिलेश पाठक , अभिलाष मिश्रा , सहायक लिपिक राजीव कुमार कश्यप , भावना रानी वार्ष्णेय , सितारा बी, ठाकुर प्रसाद , दिनेश पाल सिंह , राहुल कुमार , अरुण कुमार मौर्य , जय वीर सिंह यादव , मौहर सिंह , बृजेश यादव , सुनील कुमार व स्थानीय संभ्रांत पूर्व ग्राम प्रधान सतीश चंद्र पाराशरी , दुजेंद्र कुमार शर्मा , रजनीश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे ।
यह जानकारी कालेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक ने दी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी में एसएमसी अध्यक्ष व सचिवों का प्रशिक्षण

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। कादरचौक के ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी पर विद्यालय प्रबंध …

error: Content is protected !!