ग्राम पंचायत सहावर में आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण को मांग पत्र सी डी पी ओ को भेजा
आसफपुर – ( बदायूं ) – हाल ही में पिछले दिनों बदायूं जिले के विकास खंड आसफपुर क्षेत्र में लगभग 13 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति होने की खबर मिली है जिसमें ग्राम पंचायत सहावर में दो आंगनबाड़ी कार्यकत्री गीता व विमलेश की नियुक्ति पिछले दिनों हुई है ।
ग्राम पंचायत सहावर में पहले से एक ही आंगनबाड़ी केंद्र का भवन बना है जिसके चलते संबंधित महिला ग्राम प्रधान , सचिव विनीत कुमार व संबंधित लेखपाल ने पैमाईश कर
गाटा संख्या 822 की 6०4 की भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र बनाने की मांग की है ।
संबंधित ग्राम प्रधान व सचिव ने इस मामले का मांग पत्र 11 सितंबर 2025 को आसफपुर विकास खंड पर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर मुख्य सेविका विमला देवी को सौंपा है ।
यह जानकारी ग्राम पंचायत अधिकारी विनीत कुमार ने दी ।
Budaun Amarprabhat