Breaking News

बिनावर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण

Spread the love

*

>*थाना बिनावर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण ।*
> *मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा थानाध्यक्ष बिनावर के नेतृत्व में थाना बिनावर पुलिस द्वारा ग्राम ब्यौर में हुई मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर UP24BL2245 की चोरी का सफल अनावरण करते हुए कुल 02 नफर अभियुक्तगण 1. शिवम पाल पुत्र गुलफान पाल निवासी ब्यौर थाना बिनावर जनपद बदायूँ तथा मोहित पाल उर्फ सचिन पुत्र स्व0 प्रमोद पाल निवासी बागरपुर थाना कुँवरगाँव जनपद बदायूँ को मु0अ0सं0 150/25 धारा 305a, 317(2) BNS व 3/25 (1B)(a), 4/25 आयुध अधि0 थाना बिनावर जनपद बदायूँ से सम्बन्धित को ग्राम कुतुबपुर थरा से हाईवे सर्विस लेन की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग से मय चोरी किये गये मोटरसाइकिल व एक अदद नाजायज तमचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद नाजायज चाकू के गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त गण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया कर जेल भेजा गया।

*1. गिरफ्तारी का स्थान व समय/दिनांक-*
ग्राम कुतुबपुर थरा से हाईवे सर्विस लेन की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग से समय करीब 23.53 बजे
दिनांक 10.09.2025

*2.गिरफ्तार किये गये अभियुक्त गण का नाम -*
1. शिवम पाल पुत्र गुलफान पाल निवासी ब्यौर थाना बिनावर जनपद बदायूँ उम्र 21 वर्ष
2. मोहित पाल उर्फ सचिन पुत्र स्व0 प्रमोद पाल निवासी बागरपुर थाना कुँवरगाँव जनपद बदायूँ उम्र 19 वर्ष
*3.बरामदगी का विवरण:-*
चोरी की मो0सा0 टीवीएस राइडर UP24BL2245 व एक अदद नाजायज तमचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद नाजायज चाकू बरामद।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!