Breaking News

गंगा का जलस्तर घटते ही बाढ़ प्रभावित गांवों बढ़ा कटान ख़तरा ग्रामीणों में दहशत ।

Spread the love

गंगा का जलस्तर घटते ही बाढ़ प्रभावित गांवों बढ़ा कटान ख़तरा ग्रामीणों में दहशत ।
खागी नगला सहित बाढ़ प्रभावित गांवों में दर्जनों घर गंगा नदी में समाए ।

सहसवान, बदायूँ: गंगा नदी का जलस्तर कम होते ही, तटवर्ती इलाकों में तेज़ कटान शुरू हो गया है। सहसवान तहसील क्षेत्र के गांव खागी नगला ,जमुनी,सहित कई गांवों में इसका सबसे बुरा असर देखने को मिल रहा है, जहां बाढ़ की चपेट में आने से अब तक दर्जनों मकान गंगा की धारा में जमींदोज हो चुके हैं।
ग्रामवासी मोहित के अनुसार, बाढ़ के दौरान पानी का बहाव धीमा था, लेकिन अब जब जलस्तर घट रहा है, तो नदी की धारा सीधे गांवों की मिट्टी को काट रही है। इस तेज कटान के कारण खागी नगला के कई घर ताश के पत्तों की तरह ढह कर गंगा में समा गए।
अपने घरों को बचाने की आस छोड़ चुके ग्रामीण अब बचे हुए मकानों को भी खुद ही तोड़ रहे हैं ताकि उनकी ईंटें और लकड़ी जैसे सामान को बचाया जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से उन्हें कोई खास मदद नहीं मिल रही है, जिससे वे दहशत में हैं और अपनी आंखों के सामने अपनी गृहस्थी उजड़ते देख रहे हैं। यह स्थिति न सिर्फ ग्रामीणों के लिए बड़ी त्रासदी है, बल्कि उनके भविष्य पर भी संकट खड़ा कर रही है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!