Breaking News

दीए की लौ से दुकान में लगी आग, 50 हजार का कपड़ा जला।

Spread the love

दीए की लौ से दुकान में लगी आग, 50 हजार का कपड़ा जला

बिल्सी। मोहल्ला संख्या एक की पटवा कॉलोनी में रविवार की सुबह दीए की लौ से एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग लग गई। जिससे दुकान में रखा हजारों रुपए का कपड़ा आग में जल गया। साथ ही फर्नीचर भी जल गया। जिससे दुकान को करीब पचास हजार रुपये का नुकसान होने की संभावना जताई है।

जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या एक की पटवा कॉलोनी में प्रांजल देवल पुत्र लालाबाबू की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। सुबह करीब नौ बजे दुकान के अंदर बने मंदिर में प्रांजल ने दीए जलाकर पूजा-अर्चना की। उसके बाद वह किसी काम से बाहर चले गए। इतने में दीए की लौ तेज होने के कारण किसी तरह दुकान में आग लग गई। जब दुकान के अंदर से कुछ काला धुआं बाहर आता लोगों ने देखा तो यहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दुकान का शटर उठाकर लोगों ने आग पर पानी डालकर काबू पाने की कोशिश की। मगर तब तक आग से दुकान में रखा रेडीमेड कपडां और फर्नीचर जल गया। जिससे दुकान में करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …