Breaking News

आठ लाख रुपये की वसूली की गई और दर्जनों बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।

Spread the love

एसडीओ की अगुवाई में विद्युत मेगा कैंप का आयोजन, जिसमें आठ लाख रुपये की वसूली की गई और दर्जनों बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।

सहसवान एसडीओ विपिन कुमार ने सुलझाई खराब बिल की समस्या मेगा कैंप में दर्जनों उपभोक्ता अपने खराब और गड़बड़ बिलों को लेकर पहुंचे। एसडीओ ने व्यक्तिगत रूप से इन शिकायतों को सुना और मौके पर ही 40 से ज्यादा गलत बिलों को सही किया। और बकाया राशि जमा कराई इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली ।
उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करते हुए कैंप में करीब आठ लाख रुपये की बकाया राशि की वसूली की गई।
मेगा कैंप के दौरान उन बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई जिन्होंने बार-बार नोटिस के बाद भी बिल का भुगतान नहीं किया था। एसडीओ के निर्देश पर टीम ने दर्जनों बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए। यह कार्रवाई अन्य बकायेदारों के लिए भी एक चेतावनी है ।
एसडीओ ने कहा विभाग का लक्ष्य है कि सभी उपभोक्ताओं को सही बिल मिले और वे समय पर उसका भुगतान करें। जो उपभोक्ता सहयोग नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।इस मौके पर जेई डीएन प्रसाद,हरिशंकर प्रसाद,सुनील गुप्ता,अजीत सिंह,हरदेव,सुनील यादव,मुबारिक,अमित कुमार,फैजान,रहमान ,ललित , पप्पन,सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!