Breaking News

अव दलदल में धंसने से किसान की भैंस मरी, पशु उपकेंद्र की टीम पीएम करने जटा पहुंची जिला अधिकारी से लगाई मदद की गुहार

Spread the love

अव दलदल में धंसने से किसान की भैंस मरी, पशु उपकेंद्र की टीम पीएम करने जटा पहुंची जिला अधिकारी से लगाई मदद की गुहार
उसहैत: बाढ प्रभावित क्षेत्र गांव रैपुरा निवासी संजू अपनी भैंस को चराने ले गया था, चरते हुए भैंस गंगा नदी में पानी पीते समय फिसल कर दलदल में घुस गई। ग्रामीणो की मदद से काफी देर बाद कड़ी मशक्कत करने पर भैंस को गंगा नदी से बाहर निकाला जा सका, जबतक भैंस की मौत हो चुकी थी। वही सूचना पर पशु उपकेंद्र के प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद सारिक अली,अरविन्द कुमार,आशिफ हुसैन,अपनी तीन सदस्यीय टीम के साथ पहुंचे और गंगा नदी में ही मरी भैंस का पीएम किया बाद मे गाबिन भैंस को जमीन मे दफना दिया ग्रामीणो द्बारा वताया जाता है भैंस अच्छी नस्ल की थी भैंस की कीमत 80हजार रुपए वतायी जा रही है
भैंस की मौत से गरीब किसान संजू के जीवन यापन का सहारा छिन गया उससे पहले बाढ आने से संजू की मक्का की फसल व जमीन गंगा मे समा गयी जिससे किसान के परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। किसान ने जिला अधिकारी से मदद की गुहार लगाई है।हल्का लेखपाल अंशुल ने वताया दलदल में फसकर संजू की भैंस के मरने की उन्हे सूचना मिली है मौके पर पहुंच कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट सौंपेंगे हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल असरासी। कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का …

error: Content is protected !!