
संबंधित अधिकारियों को फोन कर त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
बिल्सी। विधायक हरीश शाक्य ने जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विद्युत, राजस्व, पेंशन, आवास, राशन कार्ड, सड़क और नाली निर्माण से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।
विधायक ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिल्सी विधानसभा क्षेत्र का विकास कराने के साथ ही जनता की व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान करना भी उनकी प्राथमिकता है।
हरीश शाक्य ने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसकी जिम्मेदारी सेवा के माध्यम से निभाई जा सकती है। उनकी कोशिश है कि विधानसभा क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर परेशान न रहे। गरीबों, किसानों, मजदूरों और युवाओं की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए और शिकायतों का नियमानुसार समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
Budaun Amarprabhat