Breaking News

राजकीय मेडिकल कालेज, बदायूँ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

Spread the love

बदायूँ, 16 सितम्बर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर लिसनिंग मेक्स योगी 21 फाउंडेशन की प्रेरक पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में “ब्लड अवेयरनेस महोत्सव” एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 75 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

इस महोत्सव की विशेष बात यह रही कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. अरुण कुमार ने स्वयं रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा – “रक्तदान न केवल एक नेक कार्य है, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। ऐसे आयोजनों से हम एकजुट होकर समाज को सशक्त बना सकते हैं। रक्तदान जीवनदान है। मैं सभी रक्तदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”

लिसनिंग मेक्स योगी 21 फाउंडेशन के संस्थापक श्री राजन मेहंदीरेत्ता ने कहा कि यह आयोजन “प्रधानमंत्री जी के आदर्श वाक्य ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य समाज में जागरूकता और सेवा भाव को बढ़ाना है।”

विशेष रूप से बदायूँ के एसएसपी डा. बिर्जेश कुमार का धन्यवाद किया गया, जिनके सहयोग से 45 पुलिस प्रशिक्षुओं ने रक्तदान किया। इसके साथ ही शिखर इंस्टिट्यूट के छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस शिविर में श्री अनुराग ढींगरा (उझानी) की भागीदारी उल्लेखनीय रही, जिन्होंने कई बार रक्तदान कर मानवता की सच्ची मिसाल पेश की है।

आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में–
• उप प्राचार्य – डा. नेहा सिंह
• मुख्य चिकित्सा अधीक्षक – डा. रितुज अग्रवाल
• विभागाध्यक्ष, पैथोलॉजी – डा. सुचेता यादव
• ब्लड बैंक प्रभारी – डा. वैशाली सिंह
• संस्थापक निदेशक, फाउंडेशन – श्री राजन मेहंदीरेत्ता

इन सभी ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं ब्लड डोनेशन कार्ड प्रदान किए।

इस अवसर पर लिसनिंग अवेयरनेस महोत्सव के तहत आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी उपहार प्रदान किए गए।

शिविर को सफल बनाने में डा. श्रवण कुमार भार्गव, डा. श्वेता कनौजिया, डा. अनुभव, डा. मयंक, तथा पैथोलॉजी एवं नर्सिंग टीम के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर डा. मनीष कुमार, डा. अमृता बाजपेयी, डॉ. वेंकट नारायण, डा. लालेन्द्र यादव, डा. रश्मि सिंह, डा. अभिलाष यादव, डा. टिंकु सिंह, लैब टेक्नीशियन श्री रजनीश कुमार पटेल, श्री सुनील कुमार एवं नर्सिंग स्टाफ कलपा यादव, चमन आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में आतिशबाजी बाजार के लिए जगह तय, मोहल्ला नंबर छह के मैदान में लगेंगी दुकानें

Spread the loveबिल्सी। दीपावली पर लगने वाले अस्थायी आतिशबाजी बाजार के लिए प्रशासन ने स्थान …