Breaking News

राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में पहली बार ब्रोंकोस्कोपी द्वारा फेफड़ों की जांच टीबी एवं चेस्ट विभाग की बड़ी उपलब्धि

Spread the love

राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में पहली बार ब्रोंकोस्कोपी द्वारा फेफड़ों की जांच टीबी एवं चेस्ट विभाग की बड़ी उपलब्धि

बदायूं, 16 सितम्बर।
राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं के इतिहास में चिकित्सा सेवाओं का एक नया अध्याय जुड़ गया है। यहां पहली बार फेफड़ों की जांच हेतु अत्याधुनिक तकनीक ब्रोंकोस्कोपी का सफल प्रयोग किया गया।

इस प्रक्रिया का नेतृत्व टीबी एवं चेस्ट विभाग के सहायक आचार्य डा. विपिन कुमार ने किया। ब्रोंकोस्कोपी के माध्यम से एक मरीज के फेफड़ों और श्वासनली की जांच की गई। इस दौरान बलगम एवं तरल पदार्थ का नमूना लेकर संक्रमण की सटीक जानकारी प्राप्त की गई, जिससे समय पर और प्रभावी इलाज सुनिश्चित हुआ। यह तकनीक लंग कैंसर की पुष्टि हेतु बायोप्सी लेने में भी विशेष उपयोगी मानी जाती है।

विभागाध्यक्ष डा. कोमल ने इस उपलब्धि पर विभाग की सराहना करते हुए कहा कि “यह मेडिकल कॉलेज के लिए गर्व की बात है और मरीजों को उन्नत चिकित्सा सुविधाएं अब स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी।”

इस उपलब्धि में डा. विपिन कुमार के साथ-साथ डा. सुशान बनर्जी, डा. रोहित तथा नर्सिंग टीम से श्री दीपक कुमार की भी सराहनीय भूमिका रही।

इस अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं के प्राचार्य डा. अरुण कुमार ने कहा कि “संस्थान लगातार चिकित्सा सुविधाओं को उच्च स्तर तक पहुँचाने के लिए कार्य कर रहा है। ब्रोंकोस्कोपी जैसी तकनीक के सफल उपयोग से न केवल मरीजों को सटीक जांच व इलाज मिलेगा, बल्कि बदायूं मेडिकल कॉलेज की पहचान भी प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी।”

यह पहली बार है जब बदायूं के किसी भी अस्पताल में इस तरह की जांच सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब मरीजों को इस प्रक्रिया के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!