Breaking News

खुलासा: कोल्ड स्टोरेज चोर गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने दबोचा

Spread the love

खुलासा: कोल्ड स्टोरेज चोर गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने दबोचा

पौने दो लाख नकदी व दो तमंचे, ट्रक किया बरामद

बिल्सी। कोल्ड स्टोरेज में चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों को राहत देते हुए कोतवाली पुलिस ने एक अंतर जनपदीय गैंग के तीन सदस्यों को दबोच कर पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इन शातिर बदमाशों से एक लाख 71 हजार की नकदी, दो अवैध तमंचे, कारतूस, चोरी में प्रयुक्त एक ट्रक और लोहे का सब्बल भी बरामद किया है।

सीओ संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित नरैनी चौराहे के पास सोमवार की गश्त के दौरान तीनों बदमाशों को धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान रामपुर जिले के रहने वाले इमरान, आमिर हुसैन और नजम के रूप में हुई है। सीओ ने बताया कि यह गैंग दिन में अपने ट्रक से भाड़े की ढुलाई का काम करता था। इसी दौरान गैंग के सदस्य आसपास के कोल्ड स्टोरेज की रैकी करते और रात में चोरी को अंजाम देते थे। हाल ही में बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरासौल के एक कोल्ड स्टोरेज में हुई चोरी की घटना में भी यही गिरोह शामिल था। बताते है कि इनके मुख्य आरोपी इरफान पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह ने जिले के इस्लामनगर, फैजगंज बेहटा, बिसौली और वजीरगंज थाना क्षेत्रों में कई वारदातों को अंजाम दिया है। सीओ ने यह भी बताया कि इस गैंग का पर्दाफाश करने में बिल्सी पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य किया है। बहुत जल्द पूरी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …