Breaking News

महिला को चाकुओं से किया घायल, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

महिला को चाकुओं से किया घायल, पुलिस जांच में जुटी

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में मंगलवार की दोपहर एक महिला पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला बोल दिया। जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसपर घायल महिला को पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी भेजा। साथ ही घटना की जांच में जुट गई।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी मुन्नी देवी पत्नी रामेश्वर पुरी मंगलवार को अपने घर पर अकेली थी। तभी उनके घर में कुछ लोगों ने आकर महिला पर चाकूओं से हमला बोल दिया। जिससे मुन्नी देवी गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जिसपर पुलिस ने सबसे पहले घायल महिला को उपचार के लिए बिल्सी सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसकी प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। सीओ संजीव कुमार ने बताया कि घायल महिला ने गांव की एक लड़की पर हमला कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …