Breaking News

महंत श्री ललितेश्वर महाराज और बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक ही मंच पर विराजमान हुए।

Spread the love

बिसौली। बुधवार को बालाजी बलदेव धाम, गुधनी में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम तब देखने को मिला, जब धाम के महंत श्री ललितेश्वर महाराज और बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक ही मंच पर विराजमान हुए।
महाराज जी के बागेश्वर धाम पहुँचने पर शास्त्री जी ने गुरुमां के आदेशानुसार घर जाकर गुरु माता के हाथों से प्रसादी ग्रहण की। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर परिसर स्थित अपने आवास पर लगभग 25 मिनट तक प्रभु चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सांस्कृतिक महत्ता, हिंदुत्व के संदेश और बालाजी बलदेव धाम में स्थापित होने वाली श्री हनुमान जी महाराज की विशाल प्रतिमा के अनावरण विषय पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। वसंत मिलन की इस पावन घड़ी में पहले हल्की – फुल्की हंसी – मजाक की मधुर रसधारा बही, तत्पश्चात दोनों महापुरुष गहन धर्म – चर्चा में लीन हो गए। दिव्यता से आलोकित इस क्षण में महंत श्री ललितेश्वर महाराज ने 5 नवम्बर को होने वाले प्रतिमा अनावरण महोत्सव का स्नेहपूर्ण निमंत्रण शास्त्री जी को भेंट किया, जिसे उन्होंने बड़े आदर और प्रेम से स्वीकार करते हुए प्रभु इच्छा अनुसार आने का आश्वासन दिया। यह समाचार सुनते ही पूरा धाम जय श्री राम और पावन हनुमान के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु इस दिव्य संगम को अपने जीवन का दुर्लभ अवसर मानते हुए भाव–विभोर होकर दर्शन लाभ प्राप्त करते रहे। यह अद्भुत मिलन न केवल भक्तों के लिए आस्था और भक्ति का अनुपम पर्व बना, बल्कि क्षेत्र के आध्यात्मिक इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित होने योग्य एक अविस्मरणीय क्षण के रूप में दर्ज हो गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!