Breaking News

स्वच्छ शाहजहाँपुर- सुन्दर शाहजहातक स्वच्छता ही सेवा है

Spread the love

संवाददाता… काजल मिश्रा
*♦️मेरा शहर-मेरा घर♦️*

स्वच्छता ही सेवा है
स्वच्छ शाहजहाँपुर- सुन्दर शाहजहातक स्वच्छता ही सेवा है अन्तर्गत आज नगर निगम टीम द्वारा महानगर के वार्डो में आयोजित किया गया विशेष स्वच्छता अभियान।

* नगर आयुक्त, नगर निगम, शाहजहाँपुर व मा० पार्षदगण द्वारा स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर दिया स्वच्छता के प्रति सन्देश।

* नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहाँपुर की अध्यक्षता में आज जोन सं०- 03 व 04 के मा० पार्षदगण व क्षेत्रीय मुख्य सफाई एवं खादय निरीक्षक, सफाई एवं खादय निरीक्षकों व सफाई नायकों के साथ बैठक की गई।

1. जैसा की विदित है कि शासन की मंशा के अनुरुप नगर आयुक्त, नगर निगम, शाहजहाँपुर द्वारा दिनांक 17.09.2025 से 02.10.2025 तक महानगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किये जाने हेतु नगर निगम के संबन्धित अधिकारी व कर्मचारी को निर्देश दिये गये है। इसी कम में आज दिनांक 17.09.2025 को नगर निगम टीम द्वारा महानगर क्षेत्र के राजघाट पुलिस चौकी के पास गांधी पार्क (गर्रा) व भारद्वाजी मण्डी में क्षेत्रीय मा० पार्षदगण के नेतृत्व में आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान में नगर आयुक्त, नगर निगम, शाहजहाँपुर द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर नगर आयुक्त महोदय व क्षेत्रीय मा० पार्षदगण द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान में स्वंय सफाई का कार्य कर स्वच्छता ही सेवा (पखवाड़ा)-2025 का शुभारम्भ कर श्रमदान किया गया व स्वच्छता के प्रति सन्देश दिया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त महोदय द्वारा समस्त महानगर वासियों से अपील की गई कि वे अपने महानगर को साफ एवं स्वच्छ रखने हेतु स्वच्छता बनाये रखने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। गांधी पार्क (गरी) पर आयोजित स्वच्छता अभियान में कार्यकारिणी समिति के उप-सभापति / पार्षद वेद प्रकाश मौर्य व अन्य सम्भ्रान्त क्षेत्रवासी व भारद्वाजी मण्डी में आयोजित स्वच्छता अभियान में मा० पार्षद सीमा सारस्वत व वैभव खन्ना व अन्य क्षेत्रवासियों द्वारा स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति सन्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त नगर निगम टीम द्वारा महानगर क्षेत्र के समस्त वार्डो में मा० पार्षदगण के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। जिसमें सफाई कार्य, कूड़ा उठान, नाला-नाली की सफाई, प्लाटों की सफाई कर चूना, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव व एंटीलार्वा छिड़काव का कार्य कराया गया।

2. स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 17.09.2025 को नगर आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में जोन सं0-03 व 04 के मा० पार्षदगण व मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व सफाई नायकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर आयुक्त महोदय द्वारा नगर निगम के सफाई एवं खादद्य निरीक्षक व सफाई नायकों को निर्देशित किया गया कि वार्ड में संचालित किये जाने वाले विशेष स्वच्छता अभियान हेतु वार्ड के पार्षदगण से समन्वय स्थापित करते हुये उनके नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया जायें। साथ ही इस अभियान के दौरान वार्ड में ब्लैक स्पॉट एरिया व खाली पड़े प्लाटों को चिन्हित करते हुये विशेष स्वच्छता अभियान के रुप में सफाई कार्य, चूना छिडकाव, एंटीलार्या छिड़काव व आवश्यकता के दृष्टिगत पौधों को रोपित कर स्वच्छता लक्षित इकाई (सी०टी०यू०) के अन्तर्गत ब्लैक स्पॉट एरिया को चिन्हित करते हुये पूर्ण रुप से ब्यूटीफिकेशन के रुप में विकसित किया जायें। बैठक में नगर आयुक्त महोदय द्वारा कहा गया कि महानगर के स्वच्छ सार्वजनिक स्थलों पर सम्पूर्ण स्वच्छता रखने हेतु विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायें। मा० पार्षदगण से इस अभियान में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की गई। नगर आयुक्त महोदय द्वारा बताया गया कि दिनांक 25.09.2025 से 02.10.2025 के मध्य निरन्तर 156 घण्टे का सतत महा स्वच्छता अभियान चलाया जाना है, जिस हेतु नगर निगम स्तर पर समस्त आवश्यक कार्यवाही पूर्ण किये जाने हेतु संबन्धित अधिकारी व कर्मचारी को निर्देशित किया गया। नगर आयुक्त महोदय द्वारा नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा सफाई ठेका फर्म के ठेकेदारों को निर्देशित किया गया कि इस अभियान के दौरान नियमित रुप से कूड़ा उठान, नाला-नाली सफाई कार्य, चूना छिड़काव, एंटीलार्वा छिडकाव आदि कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जायें व नगर निगम के समस्त संसाधनों का उपयोग किया जायें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने वांछित और वारंटी समेत कई लोगों को पकड़ा

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस …

error: Content is protected !!