Breaking News

देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए

Spread the love

देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए , भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया , स्वच्छता पखवाड़ा व स्वस्थ नारी , सशक्त परिवार अभियान चलाया गया
आसफपुर – ( बदायूं ) – विश्व के सर्व श्रेष्ठ प्रधानमंत्री एवं सर्वाधिकत लोक प्रिय यशस्वी नरेंद्र दामोदर दास मोदी का जन्म दिन स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हिमांशु कुमार के नेतृत्व में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया ।
इस अवसर पर 17 सितंबर 2025 से स्वस्थ नारी , सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया ।
यह अभियान 02 अक्टूबर 2025 तक अनवरत रूप से चलाया जाएगा जिसमें सभी महिलाओं को निःशुल्क जांच व स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं
इस अभियान के चलते 30 सितंबर 2025 को एक वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पदाधिकारी दुर्गेश कुमार वार्ष्णेय ने की ।
इस कार्यक्रम में स्थानीय ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण सहित विभागीय चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हिमांशु कुमार , सत्यपाल सिंह , आशुतोष शर्मा , एच एल शर्मा , महेंद्र नाथ गंगवार , नेत्र चिकित्सक रमाकांत वार्ष्णेय , हिमांशु कुमार गुप्ता , जहीन मिर्जा , सगुप्ता बी आदि ने सहभागिता की ।
इस अवसर पर स्थानीय मैं अनन्या फिलिंग स्टेशन पर कवि पंकज आसफपुरी , ब्लॉक मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा , पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार दीक्षित , एडवोकेट अजय कुमार पाराशरी , भाजपा महिला मोर्चा की ब्लॉक मंडल अध्यक्ष हंसमुखी मौर्य , बूथ अध्यक्ष विजय पाल सिंह यादव , हितेश कुमार शर्मा आदि ने प्रतिष्ठान पर मिठाइयां बांटी ।
स्थानीय विकास खंड कार्यालय पर खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला सहित ए डी ओ पंचायत लोकमन सिंह , ए डी ओ आई एस बी भूपेंद्र सिंह , ग्रामपंचायत अधिकारी गजेंद्र पाल सिंह , ग्राम विकास अधिकारी विनेश कुमार , मोहम्मद आस , विकास दीप शर्मा व सफाई कर्मचारी संगठन के यूनियन ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कुमार दिवाकर व सफाई कर्मी सुनील कुमार आदि ने सामूहिक रूप से मिलकर स्वच्छता पखबाड़ा अभियान चलाया
साथ ही स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विभागीय कर्मचारियों ने विश्व कर्मा जयंती के अवसर पर पूजा अर्चना की ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्यूटी पार्लर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को तहरीर

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। पट्टी कला क्षेत्र के गांव घोसीपुरा निवासी एक ब्यूटी …

error: Content is protected !!