Breaking News

एस के बी इंटर कॉलेज रियोनाई में हुआ अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन

Spread the love

एस के बी इंटर कॉलेज रियोनाई में हुआ अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन
उघैती- आज तहसील बिल्सी के ग्राम रियोनाई में रियोनाई खितौरा रोड पर श्री कालसेन बाबा मंदिर के सामने स्थित श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया आज सभी अभिभावक जनों को बच्चों के फर्स्ट टर्म का परिणाम दिखाया गया विद्यार्थी एवं अभिभावक फर्स्ट टर्म के नंबर देखकर खुश हुए इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन महेश चन्द्र सक्सेना ने बताया कि विद्यार्थी के समुचित विकास की दृष्टि से कॉलेज एवं घर के वातावरण में सामंजस्य होना अति आवश्यक है इसलिए अभिभावक और कॉलेज का सामंजस्य जरूरी है इस मौके पर कॉलेज के डायरेक्टर शेखर सक्सेना ने कहा कि विद्यार्थी के चतुर्दीश विकास हेतु घर पर भी विद्यार्थी के ओर आवश्यक रूप से समुचित ध्यान दें तथा प्रत्येक अभिभावक का कर्तव्य बनता है कि वह कॉलेज में होने वाली प्रत्येक अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में उपस्थित हो तभी आशानुकूल परिणाम होंगे कॉलेज के एम डी आशीष सक्सेना ने कहा कि प्रत्येक सत्र में तीन टर्म टेस्ट के अर्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा होती है जिसमें अभिभावक को चाहिए कि उनका बच्चा प्रत्येक परीक्षा में उपस्थित हो जिससे कि बच्चे के मानसिक विकास के बारे जानकारी हो सकें इस मौके पर कॉलेज की प्रधानाचार्या शिल्पी सक्सेना उप प्रधानाचार्य ओम किशन शर्मा एडमिनिस्ट्रेटर जे पी सिंह दिनेश माथुर, जूनियन कॉर्डिनेटर चेतन वार्ष्णेय,प्राइमरी कॉर्डिनेटर उमेश वार्ष्णेय,गौरव श्रीवास्तव सोनम,प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर अंबिका चौहान,पूजा पाल,अंशिका राठौर,अंजली राठौर,सदफ,सारांश, अनवी,अवधेश,उमेश सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!