कुंवर गांव में बुखार से किशोर की मौत परिजनों ने गुरुनानक हास्पिटल पर काटा हंगामा
डाक्टरों पर लगाया लापरवाही और गलत दवा देने का आरोप
पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की
पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही कर शव पोस्टमार्टम को भेजा
एसीएमओ पहुंचकर अस्पताल किया सील
कुंवर गांव । बुखार से एक किशोर की मौत होने पर स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही सामने आ रही है । कुंवर गांव में बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे गुरुनानक हास्पिटल पर तैनात डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा है ।थाना क्षेत्र के गांव हरनाथपुर निवासी निरंजन के पुत्र विक्रम उर्फ विक्की उम्र 13 वर्ष को 10 सितंबर से बुखार आ रहा था जहां वह लगातार झोलाछाप डाक्टरों से इलाज करा रहे थे ।12 सितंबर को निरंजन ने विक्रम को कुंवर गांव में झबरा की पुलिया पर स्थित गुरुनानक हास्पिटल में भर्ती कराया था जहां दो दिन तक विक्रम का इलाज चला और हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने कह दिया कि और कहीं ले जाकर इलाज कराओ निरंजन का आरोप है कि इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने उनसे मोटा पैसा जमा करा लिया था जिसके बाद निरंजन के परिजन विक्रम को शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे लेकिन वहां भी डाक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिया उसके बाद परिजन विक्रम को सैफई मेडीकल कॉलेज ले गए लेकिन वहां डाक्टरों ने यह कहकर वापस कर दिया कि जहां सबसे पहले इलाज कराया इसको वहीं ले जाओ जिसके बाद परिजन बरेली लेकर गए लेकिन डाक्टरों ने बरेली भी भर्ती नहीं किया जिसके बाद मंगलवार रात परिजन विक्रम को बरेली से घर ला रहे थे जहां मंगलवार रात दो बजे विक्रम ने रास्ते दम तोड़ दिया । परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है और बुधवार सुबह हास्पिटल पर पहुंचकर हंगामा काटा सूचना पर पुलिस पहुंच गई और समझा बुझाकर पुलिस ने मामले को शांत कराया । पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी ।
कुंवर गांव में गुरुनानक हास्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा है जिसके मालिक अरविंद कुमार है और अस्पताल के बाहर डाक्टरों का पैनल बोर्ड लगाकर स्वास्थ्य विभाग व मरीजों को गुमराह किया जा रहा है लेकिन अस्पताल पर कोई डिग्री धारक डाक्टर नहीं बैठता है अनट्रेंड डाक्टरों द्वारा चिकित्सकीय कार्य किया जा रहा है ।पिछले दिनों आईजीआरएस पर हुई शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंचे एसीएमओ डॉ मोहन झा और बाबू नितिन ने फर्जी रिपोर्ट लगाकर पल्ला झाड़ लिया था आख्या में दर्शाया कि अस्पताल पर कोई चिकित्सकीय कार्य नहीं किया जा रहा है अब किशोर की मौत होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की घोर लापरवाही सामने आ रही है ।।
पुलिस मामले की जांच कर रही।।
एसीएमओ ने अस्पताल कराया सील
कुंवर गांव में बुखार से किशोर की मौत होने व गुरुनानक हास्पिटल पर हंगामा होने की सूचना पहुंचे एसीएमओ डॉ मोहन झा ने टीम के साथ पहुंच कर अस्पताल को सील करा दिया और अस्पताल के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जा रही है ।
इस संबंध में एसीएमओ डॉ मोहन झा का कहना है कि अस्पताल को सील करा दिया गया है आगे की विभागीय कार्यवाही की जा रही है ।
रिपोर्टर गुड्डू रस्तोगी कुंवर गांव
Budaun Amarprabhat