Breaking News

पर्यावरण क्षेत्र में सराहनीय कार्य पर सम्मानित हुए स्टूडेंट्स

Spread the love

पर्यावरण क्षेत्र में सराहनीय कार्य पर सम्मानित हुए स्टूडेंट्स

पदमांचल जैन मंदिर पर हुआ कवि सम्मेलन-सम्मान समारोह

बिल्सी। बिसौली रोड स्थित पदमांचल जैन मंदिर पर बुधवार को जैन समाज मनाए गए पर्युषण पर्व के समापन पर उत्तर प्रदेश हिंदी साहित्य सेवा समिति के बैनर तले कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि डिप्टी कलैक्टर रिपुदमन सिंह एवं जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन ने भगवान महावीर स्वामी व माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष के चित्र के समक्ष दीप प्रवजलित कर शुभांरभ किया। डिप्टी कलैक्टर ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने ईशा, राधा, ज्योति, संगीता, ईवादत, शगुन, कनिष्का, स्वेता, शिया, अनन्या, निधि माहेश्वरी, नेहा माहेश्वरी, प्रतिभा, दीक्षा, नीतू, वीरेश, अंकित, सुमित, रविपाल, सिनोद, अर्पित गौड, सुमित, पंकज आदि को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद काव्य पाठ प्रारंभ हुआ। जिसमें 11 कवियों ने हिस्सा लिया। बाद में डिप्टी कलैक्टर कवि विष्णु असावा, ओजस्वी जोहरी, अमित वर्मा अम्बर, आकाश पाठक, शलेन्द्र मिश्रा देव, अनुज त्रिवेणी, देव ठाकुर, डॉ नीरज अग्निहोत्री, नीरेश जैन, मनोहर लाल, ललित वार्ष्णेय को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कवि विष्णु असावा ने सुनाया-

करो जीव पर दया यही रास्ता दिखलाया है ।

सत्य अहिंसा पर हमको चलना सिखाया है।

कवि आकाश पाठक ने सुनाया-

जिसमें जितना हुनर भरा है उतना काम करेगा वो।

अगर नहीं हो सकता कुछ भी तब बदनाम करेगा वो।

कवि अमित वर्मा अम्बर ने सुनाया-

भारत है भारती है पूजा में ये आरती है,

वीणा वादिनी का कण्ठ हार हिन्दी भाषा है।

वीर में ये वीरता के धीर में ये धीरता के ,

खोल दे ये चेतना के द्वार हिन्दी भाषा है।

ओजस्वी जौहरी ने सुनाया-

जी रहा है आज देखो नफरतों में आदमी.

बाज आता ही नहीं है हरकतों से आदमी।

किस तरह बतलाएं तुमको आदमी की दास्तां

हर जगह डूबा मिला है अजमतों में आदमी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रोताओं ने तालियां बजाई व जमकर आनंद की अनुभूति की। इसके बाद डिप्टी कलैक्टर रिपुदमन सिंह को जैन धर्म के ध्वज का पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद ट्री मैन प्रशान्त जैन के साथ सभी ने परिसर में पौधारोपण किया। इस मौके के समिति व जैन समाज के लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल असरासी। कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का …

error: Content is protected !!