Breaking News

19 को बिल्सी उपखंड कार्यालय पर लगेगा मेगा कैंप

Spread the love

19 को बिल्सी उपखंड कार्यालय पर लगेगा मेगा कैंप

बिल्सी। बदायूं रोड स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय पर 19 सितंबर को विद्युत समाधान मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उपभोक्ताओं की समस्या को सुनकर त्वरित निराकरण किया जाएगा।

उपखंड अधिकारी जयप्रकाश राजपूत ने बताया कि नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिल्सी उपखंड कार्यालय पर मेगा कैंप आयोजित किया जा रहा है। उन्होनें बताया कि इस कैंप में उपभोक्ताओं की विद्युत बिल सुधार, खराब मीटर, नए कनेक्शन एवं अन्य विद्युत संबंधी शिकायतों को सुना जाएगा। साथ ही शिविर में मौजूद विभागीय अधिकारी मौके पर ही शिकायतों का निस्तारण करेंगे। उपखंड अधिकारी ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में इस मेगा कैंप में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं पुलिस का अभियान जारी, एक वांछित अभियुक्ता समेत सात लोगों पर कार्रवाई

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों …

error: Content is protected !!