Breaking News

गायत्री परिवार द्वारा 21 सितंबर रविवार को बिल्सी रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ में रक्तदान शिविर का आयोजन

Spread the love

बिसौली। गायत्री परिवार द्वारा 21 सितंबर रविवार को बिल्सी रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। गायत्री परिवार की टीम द्वारा डोर टू डोर जाकर नगर वासियों से इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। उक्त जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ बिसौली के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुखवीर सिंह भदौरिया “पूर्व सैनिक” ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव परम वंदनीय माताजी के सूक्ष्म संरक्षण में गायत्री शक्तिपीठ बिसौली में परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के 99 वें जन्म दिवस एवं अखंड दीप के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में 20 सितंबर को सर्व देव पूजन एवं सामूहिक अखंड गायत्री जाप सुबह 5:00 बजे एवं विराट दीप यज्ञ के साथ पूर्णाहुति सायं 5:00 बजे। रविवार 21 सितंबर को प्रतिपक्ष समापन के उपलक्ष में तर्पण एवं पिंडदान प्रातः 7:00 बजे एवं गायत्री यज्ञ प्रातः 8:00 बजे संपन्न होगा। श्री भदौरिया ने बताया कि 22 सितंबर सोमवार से नवरात्रि प्रारंभ हो रहे हैं, इस दौरान गायत्री शक्तिपीठ पर प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे एवं सायं 5:00 बजे आरती होगी। रविवार 5 अक्टूबर को नवरात्रि समापन के उपलक्ष में पांच कुंडलीय गायत्री यज्ञ प्रातः 8:00 बजे संपन्न होगा। दोपहर 1:00 बजे भोजन प्रसाद ( विशाल भंडारे ) का आयोजन किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …