Breaking News

ब्लाॅक संसाधन केंद्र पर बृहस्पतिवार को पांच दिवसीय एफ.एल.एन. प्रशिक्षण चतुर्थ बैच का शुभारंभ किया

Spread the love

बिसौली। ब्लाॅक संसाधन केंद्र पर बृहस्पतिवार को पांच दिवसीय एफ.एल.एन. प्रशिक्षण चतुर्थ बैच का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित ओमेंद्र यादव अध्यक्ष शिक्षा मित्र एसोसियन एवं मंत्री अवनीत सक्सेना के द्वारा किया गया। सदन में मां शारदे की वंदना एवं अभियान गीत का आयोजन किया गया। नोडल ए.आर.पी. रानी मैडम के द्वारा कक्षा तीन की पुस्तक वीणा का परिचय कराया गया तथा देश में विभिन्न पहलुओं भौगोलिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक तथा विरासत आदि से संबंधित जानकारी सदन में शिक्षकों को दी। संदर्भदाता साहू सावेंद्र गुप्ता ने गणित में मेला पुस्तक से परिचय कराते हुए रोचक गतिविधियां कराई। ए.आर.पी. सौरभ पाठक और मचिन मिश्रा ने भी सदन में भाषा और गणित में रोचक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों में पाठ्यक्रम की समझ विकसित की। शिक्षक अनिल शर्मा ने कविता का स्वर वाचन सदन में कराया। शिक्षकों ने प्रशिक्षण में बड़े ही मनोयोग से लाभ उठाया। इस मौके पर सदन में ओमेंद्र यादव ब्लांक अध्यक्ष, अवनीत सक्सेना मंत्री, उमेश दीक्षित, हरि किशोर, कपिल कुमार, चंचल शर्मा, अनिल कुमार, मुनीर रज़ा, तेजेन्द्र यादव, प्रतिभा शर्मा, नीतू शर्मा, श्रुति शर्मा, नेहा पवार, रवि कुमार, संजीव कुमार, महाराम सिंह आदि शिक्षकों उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!