Breaking News

श्रीरामलीला कमेटी की बैठक का मुजरिया में हुआ आयोजन6 अक्टूबर से रामलीला महोत्सव कराने का हुआ निर्णय।

Spread the love

श्री राम लीला कमेटी की बैठक का मुजरिया में हुआ आयोजन6 अक्टूबर से रामलीला महोत्सव कराने का हुआ निर्णय।

मुजरिया श्री राम लीला कमेटी अलीगंज मुजरिया की एक आवश्यक बैठक का आयोजन कृषि इंटर कॉलेज में किया गया।बैठक में कमेटी के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देते हुए रामलीला महोत्सव अक्टूबर में कराने का निर्णय लिया गया।कमेटी के अध्यक्ष हाकिम सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्री रामलीला महोत्सव के आयोजक सत्यपाल सिंह विजयपाल सिंह सोलंकी को चुना गया।
कमेटी की बैठक में कमेटी के दिवंगत सदस्यों रग्घू सिंह तोमर,प्रेमपाल सिंह,अनुज तिवारी और कल्याण सिंह को मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रीरामलीला महोत्सव का आयोजन धूमधाम से करने का निर्णय लिया गया।मेला 6 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक कृषि इंटर कॉलेज मुजरिया के मैदान में आयोजित किए जाने पर सहमति हुई।
इस मौके पर कमेटी के आयोजक सत्यपाल सिंह,विजयपाल सिंह सोलंकी,दीपक सोलंकी,योगेन्द्र यादव,सोनपाल सिंह,जबर सिंह,शिवकुमार शर्मा,ओमप्रकाश पाल,आर्येंद्र सिंह,भुवनेश,आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!