मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव समसपुर बल्लू से अवैध रूप से हो रहे हरे पेड़ों के कटान में शामिल ट्रैक्टर ट्रॉली को थाना पुलिस ने पकड़ लिया।थाना लाकर कार्यवाही शुरू कर दी।
क्षेत्र में हरे भरे नीम,शीशम,आम के पेड़ों का बिना परमिशन कटान धड़ल्ले से हो रहा है।जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक ट्रैक्टर को काटी हुई लकड़ी सहित पकड़ किया।ट्रॉली पकड़े जाने से लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
Budaun Amarprabhat