Breaking News

नवजात बच्चियों को प्रतिदिन काम में आने वाली वस्तुएं वस्त्र, निपल, डाइपर, बिस्कुट एवं फल आदि देकर सम्मानित किया

Spread the love

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली रॉयल्स द्वारा जायंट्स सेवा सप्ताह के तीसरे दिन बेटियों की सुरक्षा उनकी महत्ता दर्शाने हेतु सीएचसी बिसौली पर नवजात बच्चियों को प्रतिदिन काम में आने वाली वस्तुएं वस्त्र, निपल, डाइपर, बिस्कुट एवं फल आदि देकर सम्मानित किया गया।साथ ही ग्रुप की उपाध्यक्ष पिंकी द्वारा प्रत्येक बच्ची के माता-पिता उसके परिजनों को बेटी के महत्व को समझाया गया। पिंकी वार्ष्णेय ने बताया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से काम नहीं है। हर क्षेत्र में बेटियां अपनी योग्यता दर्शा रही हैं और बढ़ चढ़कर नाम कमा रही है। इसलिए बेटियों के जन्म लेने पर उदास बिल्कुल ना हो बल्कि गर्व से कहे कि हमारे घर बेटी आई है हमारे घर की शान आई है। इस अवसर पर ग्रुप के अध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय, पिंकी वार्ष्णेय, साक्षी वार्ष्णेय, अंजलि वार्ष्णेय, डॉक्टर सुविधा महेश्वरी, डॉक्टर शिवानी वार्ष्णेय, महेश वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आर्य संस्कारशाला में चौथे दिन आयोजित हुई योग व्यायाम प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज आसन

Spread the loveबिल्सी। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज …

error: Content is protected !!