Breaking News

नवरात्र और राम बरात के मद्देनजर रविवार को कोतवाली प्रांगण में शांति समिति की बैठक

Spread the love

सहसवान: नवरात्र और राम बरात के मद्देनजर
रविवार को कोतवाली प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
सीओ कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित बैठक में आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए दोनों समुदाय के प्रतिनिधियों को त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अफवाहों पर ध्यान न देने और विवादों से दूर रहने की अपील की गई। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने कहा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दें। पुलिस ऐसे लोगों से सख्ती से निपटेगी। उन्होंने सभी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में मौजूद लोगों ने भी अपने विचार रखे और प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, अवढर शर्मा, चौधरी पुत्तन आजाद, आदर्श सक्सेना, सचिन शर्मा, बॉबी माहेश्वरी पालिका सभासद और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं पुलिस का अभियान जारी, एक वांछित अभियुक्ता समेत सात लोगों पर कार्रवाई

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों …

error: Content is protected !!