सहसवान: अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में माता भगवती देवी के जन्म शताब्दी के मौके पर डॉ आरएन गुप्ता अस्पताल में रक्तदान किया गया।
सर्वप्रथम डॉ आदित्य गुप्ता एवं डॉ सतीश दीक्षित ने दीप पूजन किया। उपदेश ने देव आह्वान गायत्री मंत्र के साथ रक्तदान की प्रकिया आरंभ कराई। जोन प्रभारी अजयवीर ने कहा रक्तदान सभी प्रकार के दानों में सर्वश्रेष्ठ दान है। जिला समन्वयक नरेन्द्र शर्मा ने कहा रक्तदान महादान है जो नियमित करना चाहिए। रक्तदान से अनेक प्रकार के लाभ होते हैं। वर्षा माहेश्वरी, डॉ सविता मालपानी, ममता, डॉ अमोल गुप्ता आदि ने भी रक्तदान पर अपने विचार रखे। डॉ ओमेंद्र पाल, शशांक माहेश्वरी, शचि प्रकाश, ईशू मालपानी, निमिष माहेश्वरी, पीयूष सोमानी, अवधेश यादव, अरुण सक्सेना, मुनीश यादव, शैलेन्द्र कुमार, अंशुल माहेश्वरी आदि ने रक्तदान किया। इस मौके पर डॉ आरएन गुप्ता इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर सहसवान में वृक्षारोपण भी किया गया। गायत्री परिवार के लोगों द्वारा आंवला, शहतूत, जामुन, अर्जुन, बेल आदि के वृक्ष आरोपित किए गए। अनिल कुमार ने सभी आगंतुकों, रक्तदाताओं और अस्पताल स्टाफ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अंकित माहेश्वरी, राधिका माहेश्वरी, दीनानाथ, विपन, राहुल सिंह, निर्मला, पूजा आदि का सहयोग रहा।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं
Budaun Amarprabhat