Breaking News

पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से मुस्लिम धर्म गुरुओं और नगर के प्रमुख लोगों के साथ एक बैठक का आयोजन किया

Spread the love

बिसौली। पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से मुस्लिम धर्म गुरुओं और नगर के प्रमुख लोगों के साथ एक बैठक का आयोजन किया। उन्होंने सभी धर्मगुरुओं से अपील की कि वह अपने समुदाय में शांति और भाईचारे का संदेश फैलाएं। पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा वह किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और तुरंत पुलिस को सूचित करें। बैठक में मौजूद सभी धर्मगुरुओं ने इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह की सराहना की और शांति बनाए रखने के लिए पूरा सहयोग देने का वादा किया। बैठक में क़ादरी मस्जिद के इमाम मौलाना अफ़लाक रज़ा उवैसी, मदरसा फैज़ान ए रज़ाए मुस्तफ़ा के सदर मौलाना इफ़्तेखार हुसैन अशरफी, बड़ी मस्जिद के इमाम मौलाना बिलाल साहब,मस्जिद बिलाल के इमाम हाफ़िज़ शादाब रज़ा उवैसी, मदीना मस्जिद के इमाम हाफ़िज़ मज़हर खान, मस्जिद के इमाम रफ़ीक़ खां, हाफ़िज़ नोमान खान, हाफ़िज़ कैफ, हाफ़िज़ रज़ा, क़ादरी मस्जिद के सदर फय्याज़ खान, मशहूद खां हमदम, हाजी तस्लीम खान, बड़ी मस्जिद के सदर मुन्ने खां, वक़ील अब्बासी, ज़ाकिर सैफी, हकीम इक़बाल मलिक, नदीम फारूकी, आरिफ फारूकी, रहीस अंसारी, मुजाहिद फारूकी, डॉ शुएब, इमरान मलिक, खुर्शीद सैफी, हाजी लईक, सभासद रहीस सैफी, कमर अंसरी, नज़र अंसारी, इमरुल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स के मौके पर तरही मुशायरे का आयोजन

Spread the loveबिसौली। नगर के प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स …

error: Content is protected !!