Breaking News

संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में मीना का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया

Spread the love

बिसौली। संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में मीना का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मीना बनी छात्रा ललिता यादव ने ग्राम प्रधान धर्मपाल विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरपाल सिंह बिसौली पोस्ट ऑफिस के सचिन कुमार टांक के साथ केक काटा। विद्यालय की सुगम कर्ता अध्यापिका चित्रा ने मीना मंच के उद्देश्य और मीना मंच के वर्ष भर के क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला। सचिन कुमार टांक व गरिमा टांक द्वारा 278 बच्चों को माह अगस्त 2025 का शत प्रतिशत उपस्थिति पुरस्कार बांटा। अपने उद्बोधन में सचिन कुमार टाक द्वारा सभी बच्चों को भारतीय वैदिक संस्कृति से परिचित कराया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने मीना मंच के गठन और मीना मंच की प्रमुख कहानियों के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान अध्यापक कुंवरसेन, ग्राम प्रधान धर्मपाल, गरिमा टांक, चित्रा, हिमानी वार्ष्णेय, हेमलता व अंजुम बुशरा आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ड्यूटी में लापरवाही पर उपनिरीक्षक और कांस्टेबल निलंबित

Spread the loveबदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र के तकिया बाजार में गुरुवार को ट्रक में भैंसों …