Breaking News

पेशाब करते समय गल्ला मंडी में मक्का की बोरियों में दबा पल्लेदार

Spread the love

पेशाब करते समय गल्ला मंडी में मक्का की बोरियों में दबा पल्लेदार

एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने बाहर निकाला

बिल्सी। स्थानीय गल्ला मंडी समिति में पेशाब कर रहे एक पल्लेदार के ऊपर अनाज से भरी बोरियों का चट्टा गिर गया। जिससे पल्लेदार उसके नीचे दब गया। पल्लेदार की चीख पुकार सुनकर आसपास काम कर रहे अन्य पल्लेदार बचाने के लिए दौड़ पड़े और एक घंटे की मशक्कत के बाद पल्लेदार को बाहर निकाला गया। जिसके बाद उन्हें बिल्सी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद पल्लेदार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की दोपहर के समय तहसील क्षेत्र के गांव रफीनगर निवासी भगवानदास पुत्र प्रीतम सिंह मंडी में पल्लेदारी का काम करता है। आज भी वह यहां काम कर रहा था। तभी वह पेशाब करने के लिए गया। इसी दौरान पेशाब करते वक्त समय मक्का से भरी बोरियां उनके ऊपर गिर गई। उसकी चीख पुकार सुनकर पास में काम कर रहे पल्लेदार दौड़ पड़े और उन्होंने भगवान दास को एक घंटे की मशक्कत के बाद बोरियों को हटाकर बाहर निकाला और आनन-फानन में उसे बिल्सी सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मंडी परिसर में लेबर का काम करने वाले लोगों का आरोप है मंडी समिति में बने शौचालयों को किराए पर उठा दिया गया। जिससे यहां आने वाले किसानों और लेबर के लोगों इधर-उधर जाना पड़ता है। जिसको लेकर कुछ व्यापारियों ने शिकायत भी की है। मगर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में यातायात नियम तोड़ने पर 84 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 2.66 लाख का जुर्माना वसूला

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा …

error: Content is protected !!