Breaking News

नगर में अमन शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से नगर में फ्लैग मार्च निकाला

Spread the love

बिसौली। नगर में अमन शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। एसपी देहात हृदेश कठेरिया एवं पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जवानों ने नगर में फ्लैग मार्च किया। एसपी देहात ने कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा और सेवा के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने नागरिकों से त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था, आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। साथ ही यह भी संदेश दिया कि यदि किसी ने समाज में वैमनस्यता फैलाने की कोशिश की तो प्रशासन ऐसे लोगों से शक्ति से निपटेगा। पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर किसी ने अमन शांति और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान एसएसआई शिवेंद्र भदौरिया, विदेश शर्मा, एसआई जब्बार अली, मदनपाल सिंह, रवि कुमार, मो. याकूब, निशांत मान, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

25 हजार का इनामी शातिर अपराधी विष्णु गिरफ्तार, तमंचा-बाइक बरामद

Spread the loveबदायूं। फैजगंज बेहटा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …