Breaking News

बिसौली। मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा में सामाजिक सदभाव को लेकर आयोजित कार्यक्रम

Spread the love

बिसौली। मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा में सामाजिक सदभाव को लेकर आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद एवं पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। नगर में सामाजिक सदभाव बनाए रखने के लिए पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने मुस्लिम धर्मगुरुओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करते हुए कहा कि नगर में गंगा जमुनी तहजीब को बनाए रखने के लिए धर्मगुरुओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी धर्मगुरुओं से अपील की कि वह आपसी, प्रेम, भाईचारे का उदाहरण प्रस्तुत करें। श्री सिंह ने कहा कि अगर कोई अफवाह फैलाकर नगर का माहौल बिगड़ने का प्रयास करें तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। आखिर में मदरसे की प्रिंसिपल इफ्तेखार हुसैन अशरफी ने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर मौलाना इफ्तिखार हुसैन अशरफी, मौलाना अफलाक रजा उवैसी, कारी अब्दुल गफ्फार लतीफी, हाफिज शादाब रजा उवैसी, हाफिज मजहर खान, हाफिज मो. कैफ, मशहूद खां हमदम, शेर मो. सिद्दीकी, मदरसे के सदर इरशाद खान, बड़ी मस्जिद के सदर मुन्ने खां, इसहाक सैफी, शब्बीर हुसैन, अमीर अहमद सिद्दीकी, सभासद सफीक अहमद, सैय्यद मुस्तफा अली, इमरान सैफी, रहीस अहमद अंसारी, शकील अहमद सैफी, नासिर कुरैशी, मुन्तयाज खां, मो. रजा आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

7 मार्च को तहसील सदर में लगेगा सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सुनी जाएंगी जन समस्याएं

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल बदायूं। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार 7 …

error: Content is protected !!