Breaking News

नगद बरामद कर गिरफ्तार किया

Spread the love

*एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स,बरेली तथा बिनावर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के 03 सदस्यों को मय 03 कि0ग्रा0 अफीम (अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 30 लाख रुपये),03 अदद मोबाईल फोन व एक अदद मोटर साइकिल UP 24 AQ 4464 व 3,60,000/-रु0 ( तीन लाख साठ हजार रुपये) नगद बरामद कर गिरफ्तार किया गया।*

शासन द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी व क्रय/विक्रय की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के निर्देश के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक,नगर बदायूँ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना बिनावर पुलिस तथा एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा आज दिनांक 26.09.2025 को अवैध मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के सक्रिय 03 सदस्य 1.पनेश कुमार पुत्र स्व0 नीरो महतो निवासी गिदौर थाना गिदौर जनपद चतरा वर्तमान पता ग्राम बाजोबार पो0 नवाडीह थाना पथलगडा झारखण्ड 2.खैमिनी देवी पत्नी जसवन्त निवासी गिदौर थाना गिदौर जनपद चतरा झारखण्ड 3.विवेक शर्मा पुत्र शिवकुमार शर्मा निवासी ग्राम सिरसवां थाना बिनावर जनपद बदायूँ को मय 03 किलो अवैध अफीम (अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 30 लाख रुपये) 03 अदद मोबाईल फोन व एक अदद मोटर साइकिल UP 24 AQ 4464 360000/- रुपये नगद सहित गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना बिनावर पर मु0अ0सं0 173/2025 धारा 8/18/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभि0गण पनेश,खैमिनी देवी तथा विवेक शर्मा को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त गण का विवरण-*
1. पनेश कुमार पुत्र स्व0 नीरो महतो निवासी गिदौर थाना गिदौर जनपद चतरा वर्तमान पता ग्राम बाजोबार पो0 नवाडीह थाना पथलगडा झारखण्ड
2. खैमिनी देवी पत्नी जसवन्त निवासी गिदौर थाना गिदौर जनपद चतरा झारखण्ड ।
3. विवेक शर्मा पुत्र शिवकुमार शर्मा निवासी ग्राम सिरसवां थाना बिनावर जनपद बदायूँ

*बरामदगी का विवरण-*
1. 03 किलो अवैध अफीम (अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 30 लाख रुपये)
2. 03 अदद मोबाईल फोन
3. एक अदद मोटर साइकिल UP 24 AQ 4464
4. 360000/- रुपये नगद बरामद

*अभियुक्तगण का अपराधिक इतिहास –*
मु0अ0सं0-173/2025 धारा-8/18/29/60 एनडीपीएस एक्ट थाना बिनावर, बदायूँ

*गिरफ्तार करने वाली थाना बिनावर पुलिस टीम –*

1.थानाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह थाना बिनावर जनपद बदायूँ
2.उ0नि0श्री अनित कुमार थाना बिनावर जनपद बदाय़ूँ
3.उ0नि0श्री दिनेश तिवार थाना बिनावर जनपद बदाय़ूँ
4.हे0का0 807 कुवँर सैन थाना बिनावर जनपद बदाय़ूँ
5.हे0का0660 प्रदीप कुमार थाना बिनावर जनपद बदायूँ।

*गिरफ्तारी व बरामदगी के समन्वय मे ए०एन०टी०एफ० टीम यूनिट बरेली टीम का विवरण-*
1. प्रभारी उ0नि0 श्री विकास यादव तैनाती ए.एन.टी.एफ. यूनिट बरेली
2. हे0का0 दिनेश कुमार तैनाती एएनटीएफ यूनिट बरेली
3. का0 2816 सौरभ चौधरी एएनटीएफ यूनिट बरेली
4. का0 अंकित यादव ए.एन.टी.एफ. यूनिट बरेली
5. म0का0 रिजवाना ए.एन.टी.एफ. यूनिट बरेली
6. का0 रसविन्द्र चौधरी ए.एन.टी.एफ. यूनिट बरेली
7. का0 1143 कुश कुमार ए.एन.टी.एफ यूनिट बरेली
8. एस.आई.एम राजेश मिश्रा (सर्विलांस प्रभारी) तैनाती ए.एन.टी.एफ. मुख्याल लखनऊ
9. हे0का0 अजय कुमार मय समस्त सर्विलांस टीम


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने वांछित और वारंटी समेत कई लोगों को पकड़ा

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस …

error: Content is protected !!