Breaking News

शहीद मोहित राठौर के पार्क के लिए रास्ते को लेकर पूर्व फौजियो ने तहसीलदार दफ्तर घेरा

Spread the love

शहीद मोहित राठौर के पार्क के लिए रास्ते को लेकर पूर्व फौजियो ने तहसीलदार दफ्तर घेरा

5 दिन मे शहीद मोहित राठौर के पार्क के रास्ते का होगा हल – तहसील दार विसौली

बदायू -शहीद मोहित राठौर के सरकारी पार्क के रास्ते को लेकर विवाद बढता जा रहा है शहीद के पिता नत्थू सिह राठौर तथा पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष मनोज पाठक तथा क्षत्रिय महासभा के मंडल उपाध्यक्ष विजय पाल सिह फौजी के नेतृत्व मे एक दर्जन पूर्व फौजियो ने विसौली तहसीलदार विजय शुक्ला के दफ्तर मे जाकर शहीद मोहित राठौर के निर्माणधीन पार्क के लिए रास्ते के निस्ताकरण के लिए जोर शोर से आवाज उठायी और कहा कि हम फौजी विना परिवार जमीन पैसा की परबाह किये देश सेवा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर देते है और देश का सर्वोच्च वलिदान देते है जव हम दिन रात को देश की सीमा पर गस्त करते है जहा हमेश मौत से सामना होता है तव आप लोग चैन से सोते है और जव शहीद हो जाते है तो सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होता है अधिकारी नेता मंत्री आते है श्रदांजिली देते है हर सम्भव का मदद का भरोसा देते है लेकिन आज शहीद का परिवार एक छोटे से चार मीटर रास्ते के लिए अधिकारियो तथा नेताओ के दरवाजे दर दर भटक रहा है इससे वडा शहीद के परिवार के लिए और क्या दुख की वात हो सकती है अगर जल्द कोई स्थायी निर्णय अधिकारियो द्वारा नही किया गया तो पूरे जिले के फौजी धरने पर बैठेेगे , फौजियो के आक्रमण रुख को देखते तहसीलदार विसौली विजय कुमार शुक्ला ने 5 से 7 दिन मे शहीद मोहित राठौर के पार्क के लिए रास्ते की स्थायी व्यवस्था का आस्वासन दिया है वही क्षेत्रीय विद्यायक आशुतोष मौर्या ने भी जल्द रास्ते की समस्या को हल करने के लिए शहीद परिवार से वयादा किया है
शहीद के पार्क का निर्माण विधायक निधि से हो रहा है गेट का निर्माण हो चुका है जो जर्ज जर्ज हालत मे है जिसने अपने देश की खातिर सव कुछ वलिदान कर दिया आज वो परिवार एक शहीद पार्क के रास्ते को लेकर भटक रहा है शहीद मोहित राठौर 2017 मे सेना मे भर्ती हुए थे 25 वर्ष की आयु मे देश की रक्षा करते हुए 27 जुलाई 2024 को जम्मू कश्मीर मे शहीद हो गये थे जिनका सैनिक सम्मान के साथ गाव मे अन्तिम संस्कार हुआ था ।
शहीद मोहित राठौर को भारत सरकार द्वारा मरणोउपरान्त सेना मेंडल के लिये चयनित किया गया है । तहसीलदार दफ्तर मे पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिलाध्यक्ष मनोज पाठक महासचिव कैप्टन सत्यवीर सिह मंडल उपाध्यक्ष विजय पाल सिंह भदौरिया कैप्टन राम सिह यादव हरिओम शर्मा प्रदीप गुप्ता अमोद तिवारी राजेश दीक्षित वीरपाल सिह बुद्धपाल सिह शहीद मोहित राठौड के पिता नत्थू सिंह राठौर चाचा सोमपाल सिह राठौर साले रितेश चौहान विपिन सिह प्रदीप सिंह ठा वेदपाल सिह धीरेश सिह मैजूद रहे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!