Breaking News

शालिनी सिंह को मिली आरएलडी महिला प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी

Spread the love

*शालिनी सिंह को मिली आरएलडी महिला प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी*
*******************************

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदिरा कापिलावाई द्वारा जारी पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी गई है कि लखनऊ निवासी शालिनी सिंह को राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव (National General Secretary) नियुक्त किया गया है। यह दायित्व तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा।

इंदिरा कापिलावाई ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती शालिनी सिंह अपने अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से महिला प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त बनाते हुए पार्टी को मज़बूती प्रदान करेंगी।

राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने बधाई संदेश देते हुए कहा कि शालिनी सिंह का यह दायित्व निश्चित रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री (स्वतंत प्रभार) भारत सरकार जयंत चौधरी के हाथों को मज़बूत करेगा। उनके नेतृत्व और समर्पण से राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करेंगी।”

उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने भी हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि शालिनी सिंह के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से महिला प्रकोष्ठ और पार्टी दोनों को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी।

इसी क्रम में प्रोफेशनल मंच के राष्ट्रीय सचिव श्रीश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर सर्वेश त्रिपाठी,प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेशनल मंच अंबुज पटेल तथा प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह,प्रदेश महासचिव इज़हार अहमद शाह तथा शैलेश सिंह ने भी संयुक्त रूप से शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि शालिनी सिंह के नेतृत्व से महिला प्रकोष्ठ और पार्टी को निरंतर मजबूती मिलेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!