Breaking News

इस्लामनगर पुलिस द्वारा ग्राम कन्धरपुर में मन्दिर के पुजारी के साथ मारपीट करने एवं उपचार के दौरान पुजारी की मृत्यु होने पर अभियोग पंजीकृत कर 01 अभियुक्त को मय आलाकत्ल लोहे का पाईप सहित गिरफ्तार

Spread the love

*थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा ग्राम कन्धरपुर में मन्दिर के पुजारी के साथ मारपीट करने एवं उपचार के दौरान पुजारी की मृत्यु होने पर अभियोग पंजीकृत कर 01 अभियुक्त को मय आलाकत्ल लोहे का पाईप सहित गिरफ्तार किया गया।*

थाना इस्लामनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कन्धरपुर के शिव मंदिर के पुजारी हृदय दास पुत्र हरपाल सिंह उम्र 55 वर्ष के साथ गांव के ही शराब पीने के आदि एक व्यक्ति मोनू पुत्र भूदेव ने नशे की हालत में मन्दिर में घुसकर मारपीट कर दी थी । जिसके सम्बन्ध में थाना इस्लामनगर पर मु0अ0सं0 256/25 धारा 115(2),333, 351(3),352 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था । पुजारी हृदयदास उपरोक्त को उपचार हेतु मेडिकल कालेज बदायूँ में भर्ती कराया गया था,जहाँ से उन्हें अलीगढ के लिए रेफर किया गया था । दिनांक 29.09.2025 को उपचार हेतु रास्ते मे ले जाते समय पुजारी हृदयदास उपरोक्त की मृत्यु हो गयी । मुकदमा उपरोक्त में धारा 105 बीएनएस की वृद्धि करते हुए आज दिनाँक 30.09.2025 को थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त मोनू पुत्र भूदेव निवासी ग्राम कन्धरपुर को मय आलाकत्ल लोहे का पाईप सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!