उसहैत-बीलामई गांव में चयनित स्थान छोड़ दूसरे स्थान पर विद्युत बाल्टा लगाने को लेकर ग्रामोणो का विद्युत उपकेंद्र उसहैत पर प्रदर्शन- कम क्षमता के विद्युत ट्रांसफार्मर यानि विद्युत बाल्टा आये दिन फुकने से परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है ऐसी गंभीर समस्या को लेकर विद्युत पोलो पर लटक रहे जर्जर तार व कम क्षमता वाला विद्युत ट्रांसफार्मर यानि बाल्टा बदलवाकर अच्छी विद्युत आपूर्ति के लिए 63केबी बाट का बाल्टा लगवाने को लेकर दर्जन भर ग्रामीणो ने 6माह पूर्व दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैय्या को लिखित शिकायती पत्र दिया था आये दिन जिले पर बैठे विद्युत अधिकारियों तक शिकायत की जा रही है जिस पर बुधवार को 63केबी बाट का बाल्टा बीलामई गांव पहुंचा परंतु लाइनमैन ने अन्य लोगों से साठगांठ कर चयनित स्थान पर लगने आया बाल्टा दूसरे स्थान पर रोक लिया जिस पर शिकायत कर्त्ताओ द्बारा विरोध जताया गया परंतु लाइनमैन द्वारा चयनित जगह पर विद्युत बाल्टा नहीं रखा गया ग्रामीण श्यामपाल सिंह, बृजेश पाल, मुरारी, सुरजीत, पुरुषोत्तम, सचिन, शिवम,रामकुमार, विशाल, संजीव पाल, बांकेलाल सहित करीब दो दर्जन भर ग्रामीणो ने विद्युत उपकेंद्र उसहैत पर लाइन मैन पर साठगांठ कर उनकी शिकायत पर आये 63केबी क्षमता का बाल्टा दूसरे स्थान पर लगाये जाने की शिकायत को लेकर व दातागंज विधायक राजीव कुमार सिह को दिये शिकायती पत्र विद्युत अधिकारियो को लिखे उनके द्बारा पैड को आदेशो को ताक पर रखने को लेकर विद्युत उपकेंद्र उसहैत पर प्रदर्शन कर जर्जर तार बदलवाने व 63केबी बाल्टा को उनके मोहल्ले मे लगवाने की माग जिला अधिकारी से की है । विद्युत लाइनमैन रामकिशोर ने बताया विद्युत ट्रांसफार्मर यानी बाल्टा रखे जाने को लेकर गांव के दो गुटों में विरोध हो रहा है ऐसे में विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने के लिए रोक दिया गया है समझौता होने पर लगवाया जाएगा वहीं प्रधान पति देवेंद्र पाल ने बताया 6 माह पहले 63केबी बालटा श्याम पाल सिंह आर्य ने अपने मोहल्ले में लगवाने की मांग दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया को लिखित शिकायती पत्र देकर की थी जिस पर उन्होंने विद्युत अभियंता के लिएअपने पैड पर जर्जर तार बदलवाने बा 63 केबी बाल्टा रखवाने के लिए लिखा था ।
Budaun Amarprabhat