Breaking News

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रोफेसर सरला देवी के निर्देशन में मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत महिला एवं सशक्तिकरण विषय के अंतर्गत पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

Spread the love

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रोफेसर सरला देवी के निर्देशन में मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत महिला एवं सशक्तिकरण विषय के अंतर्गत पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंच संचालन शिक्षा विभाग से डॉo शालू गुप्ता द्वारा किया गया, पोस्टर प्रतियोगिता में बीए पंचम सेमेस्टर से अनामिका भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, स्लोगन प्रतियोगिता में बीए पंचम सेमेस्टर से अनामिका भारती प्रथम, अनुष्का द्वितीय, अंजली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एम ए हिंदी विभाग से डॉ0 उमा सिंह गौर, अंग्रेजी विभाग से डॉo शुभी भसीन, समाजशास्त्र विभाग से डॉo शिल्पी तोमर , एवम संस्कृत विभाग से प्रोफेसर इंदु शर्मा द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर अपने विचार व्यक्त किए गए।प्राचार्या ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहल महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। प्राचार्या प्रोफेसर सरला देवी ने छात्राओं से अनुशासन में रहकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की अपील की गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!