Breaking News

डीएम की अध्यक्षता में थाना मुजरिया में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन

Spread the love

डीएम की अध्यक्षता में थाना मुजरिया में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी- जिलाधिकारी

बदायूं 11 अक्टूबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को थाना मुजरिया में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनका गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। भूमि व राजस्व विवाद से संबंधित कुल 06 शिकायती
पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 02 का निस्तारण करा दिया गया।

डीएम ने कहा कि पुलिस अधिकारी नियमित रूप से अपने क्षेत्र का भ्रमण करें। आम जनता से बेहतर समन्वय व संवाद स्थापित करें। प्रबुद्ध जनों व गणमान्य लोगों के संपर्क में रहे। छोटी से छोटी घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दें ताकि समय रहते उसका निदान कराया जा सके।

डीएम ने कहा कि भूमि व राजस्व विवाद के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण कराए तथा इस बात का विशेष ध्यान रखें कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!