*फ़ैज़ाने शाह सकलैन फ़ाउंडेशन की जानिब से रक्तदान शिविर का आयोजन*
– आज दिनांक 12 अक्टूबर 2025 मुताबिक़ 19 रबीउस्सानी दिन इतवार *पीरो मुर्शिद हज़रत शाह मोहम्मद सकलैन मियाँ हुज़ूर अलैहिर्रहमा के यौमे विलादत (जन्मदिन) के मुबारक मौक़े पर* दरगाह शाह शराफ़त मियाँ के पास लाल कोठी में *फ़ैज़ाने शाह सकलैन फ़ाउंडेशन की तरफ़ से* एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, ये रक्तदान शिविर आई.एम.ए. ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य थेलीसिमिया बीमारी से जो बच्चे जूझ रहे हैं उन बच्चों व जरूरतमंद मरीज़ों की ज़िंदगी बचाने के लिए था।
– फ़ाउंडशन के इस विशाल रक्तदान शिविर में 100 से ज़्यादा लोगों ने भाग लिया और अपना रक्त बीमारी से ग्रस्त ज़रूरतमंद लोगों के लिए दान किया।
– फ़ैज़ाने शाह सकलैन फाउंडेशन की जानिब से निरंतर समाज सेवा के काम किए जा रहे हैं, इससे पहले फ़ाउंडेशन ने ग़रीब बेवाओं को सिलाई मशीन वितरण की थीं एवम् सर्दियों के मौसम में लिहाफ़, कंबल वितरण किए जाते हैं, मेडिकल कैम्प का भी आयोजन किया जाता है।
– फ़ाउंडेशन की ओर से इस आयोजन में मुख्य रूप से यावर सकलैनी, अमान सकलैनी, मोहिउद्दीन जीलानी, शारिक सकलैनी, नज़ीफ़ सकलैनी, शरफ़ सकलैनी, अरबाज़ सकलैनी, शाजिम सकलैनी, मुजाहिद सकलैनी, सैयद अरबाज सकलैनी, ताज़ीम सकलैनी, असदक़ सकलैनी आदि व्यवस्थाओं में शामिल रहे।
Budaun Amarprabhat