Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आयोजित ‘किड्स ओलंपिक्स’ में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखा उमंग और प्रतिभा का संगम

Spread the love

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आयोजित ‘किड्स ओलंपिक्स’ में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखा उमंग और प्रतिभा का संगम

बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आज उत्साह, उमंग और ऊर्जा से भरपूर “किड्स ओलंपिक्स” चल रहे हैं । इस अवसर पर प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सभी का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में दौड़, रिले रेस, बॉल थ्रो, बैलेंस रेस, जम्पिंग, हर्डल रेस और अन्य मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। मैदान में बच्चों का जोश और मुस्कान खेल भावना का सजीव उदाहरण बनी रही।

इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, टीमवर्क, अनुशासन तथा शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था।

विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने विजेताओं को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए कहा –

> “खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव हैं। ऐसी प्रतियोगिताएँ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित करती हैं।”

विद्यालय के एम.डी. राहुल कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा —

> “खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि यह मस्तिष्क को भी सक्रिय बनाते हैं। अनुसंधान बताते हैं कि खेलों में भाग लेने वाले बच्चों की एकाग्रता और निर्णय क्षमता अधिक विकसित होती है।”

प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही, जिनमें परमेंद्र सिंह, केशव शर्मा, राखी गुप्ता, रूबी मौर्य, प्रशांत सिंह, विशेष चौहान, दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा, ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रज्ञा वार्ष्णेय, पारस चंद्र, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.), अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, अफ़्शीन सिद्दीकी,मुनीश शर्मा, आकांक्षा गौतम
दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, अर्शी सैफी, विदित राघव, तनुष्का माहेश्वरी, शालिनी शर्मा, प्रिंस परमार, सिदरा खान, तैबा फात्मा, अनामिका सिंह, विजय कुमार सक्सेना, शिवओम शर्मा, आलिया तारिक और हर्षित शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर बच्चों ने उल्लासपूर्वक का नारा लगाया, और बच्चों के उत्साह से वातावरण गूंज उठा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दबिहारी में ढोल-नगाड़ों संग निकली चौपाई, फाग गीतों से गूंजा गांव

Spread the loveबदायूं। अंबियापुर क्षेत्र के ग्राम दबिहारी में होलिका पर्व पारंपरिक उल्लास और धार्मिक …

error: Content is protected !!