Breaking News

धुं-धुकर जला रावण का पुतला ,भगवान श्री राम ने रावण के नाभि में बाण मारकर किया बध

Spread the love

धुं-धुकर जला रावण का पुतला ,भगवान श्री राम ने रावण के नाभि में बाण मारकर किया बध

उघैती (बदायूं)उघैती थाना क्षेत्र कस्बा खितौरा में चल रहा है श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को रावण वध की लीला का आयोजन किया गया।अयोध्या से आए कलाकारों द्वारा राम रावण युद्ध का जीवंत मंचन किया गया। इसके बाद रविवार बाजार के मैदान में रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया। इस दौरान वातावरण जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जुटी।खितौरा में रामलीला ग्राउंड में सोमवार को रावण जे पुतला के दहन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रावण बध की लीला का आनंद लिए वहीबड़ी संख्या में लोगों ने मेले जमकर खरीदारी की। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला ग्राउंड में सोमवार को राम रावण युद्ध के मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।श्री राम रावण के युद्ध के मंचन साथ श्री राम ने रावण के पुतले में अग्नि बाण मारकर दहन कर दिया। रावण दहन का लोगों ने आनंद लिया। पुतला दहन के बाद रावण की अस्थियां लूटने के लिए ग्रामीणों की भीड़ दौड़ पड़ी।इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से उघैती की थाना प्रभारी अवधेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। रामलीला में मेघनाथ लक्ष्मण युद्ध का मंचन किया गया।इसके अलावा सुलोचना सती के नाटक का सटीक मंचन भी हुआ इसको देखकर दर्शक भाव विभोर हो उठे।इस दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष रूप किशोर गुप्ता, प्रदीप कुमार दीपू,महाराज सिंह, कुलदीप राणा,सुनील राणा, योगेश गिरी, नितिन कुमार, रवि शंकर भारद्वाज, बलराम पाठक, अमन ठाकुर, रानू सिंह,वंश गुप्ता,तेजेन्द्र सोलंकी, अंकुश कुमार ,सत्येंद्र सिंह सहित पूरी रामलीला कमेटी मौजूद रही


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मिलक के नसीराबाद निवासी सनी की बिजनौर में सड़क दुर्घटना में मौत

Spread the loveराहुल मौर्य रामपुर। रविवार सुबह को बिजनौर जिले के हल्दौर क्षेत्र में सड़क …

error: Content is protected !!