Breaking News

200 किलो सरसों का तेल व 30 किलो हल्दी पाउडर किया सीज, चार नमूने जाच हेतु भेज लैब

Spread the love

200 किलो सरसों का तेल व 30 किलो हल्दी पाउडर किया सीज, चार नमूने जाच हेतु भेज लैब

त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया विशेष अभियान

बदायूं 13 अक्टूबर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर-प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी बदायूँ के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य) सी0एल0 यादव व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशन/नेतृत्व में आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थो की उपलब्धता हेतु जनपद-बदायूँ में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जाने वाले अभियान के क्रम में सोमवार को जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से विशेष अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य परिसरों से कुल 04 खाद्य पदार्थो के नमूनों वास्ते जाँच हेतु संग्रहित किए गए। आमजनमानस को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।
कार्यवाही किये गये प्रतिष्ठानों का विवरण निम्नवत् हैः-
1-उझानी स्थित गुरू नानक ऑयल मिल से एक सरसों तेल का नमूना तथा शेष लगभग 200 कि0ग्रा0 सरसों तेल (अनुमानित मूल्य 33000/-) को नियमानुसार सीज किया गया।
2- गोपी चौक स्थित राजू के प्रतिष्ठान से एक मूंग की दाल का नमूना।
3- आवास विकास बदायूँ स्थित शंकर किराना स्टोर से एक सरसों तेल का नमूना।
4- उझानी स्थित संध्या किराना स्टोर से एक हल्दी पाउडर का नमूना तथा 30 कि0ग्रा0 हल्दी पाउडर (अनुमानित मूल्य 6000/-) को नियमानुसार सीज किया गया।
उक्त संग्रहित किए गए कुल 04 नमूनों को वास्ते जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान समस्त खाद्य कारोबारकर्ताआंे को खाद्य पदार्थो को ढककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, शुद्व एवं गुणवत्ता पूर्वक खाद्य पदार्थो को बेंचने, बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार नही संचालित करने के कड़े निर्देश दिए गए। मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया।
टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-ll, सी0एल0 यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर0पी0 सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण माता शंकर बिन्द, श्रीमती प्रिया त्रिपाठी, करन सिंह एवं प्रमोद कुमार मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!