Breaking News

रावण वध एवं प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक की भव्य लीला का मंचन किया

Spread the love

बिसौली। आदर्श रामलीला कमेटी, दिसौली गंज के रंगमंच पर राम-रावण युद्ध के उपरांत रावण वध एवं प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक की भव्य लीला का मंचन किया गया। मंच पर कलाकारों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और रावण के पात्रों को जीवंत करते हुए ऐसा अभिनय प्रस्तुत किया कि दर्शक भक्ति भाव में डूब गए। लीला के दौरान जब प्रभु श्रीराम ने रावण का वध किया तो जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोषों से पूरा परिसर गूंज उठा। तत्पश्चात श्रीराम के अयोध्या आगमन और राज्याभिषेक की दिव्य झांकी ने भक्तों के हृदय को आनंद और आस्था से भर दिया। मंचन के इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शक उपस्थित रहे, जिन्होंने भगवान की इस भक्तिमय लीला का दर्शन कर स्वयं को धन्य अनुभव किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की क्षमता संवर्धन कार्यशाला आज

Spread the loveडायट परिसर के ऑडिटोरियम में दो पालियों में होगा आयोजन बदायूं। मुख्यमंत्री युवा …