पुलिस टीम ने बैंक परिसर में चलाया चेकिंग अभियान , बिना ताला लगी खड़ी मोटर साइकिल मालिकों को पुलिस ने सख्त हिदायत दी
आसफपुर – बदायूं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार , अपर पुलिस अधीक्षक , पुलिस क्षेत्राधिकारी बिसौली के निर्देश पर थाना फैजगंज वेहटा थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी , उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह , कांस्टेबल आकाश ढाका , पी आर डी जवान मदन लाल आदि पुलिस टीम ने पंजाब नैशनल बैंक शाखा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ।
इस दौरान पुलिस उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह व कांस्टेबल आकाश ढाका ने बैंक परिसर में खड़ी बिना ताला लगी मोटर साइकिल स्वामियों को अपनी अपनी मोटर साइकिलों में ताला लगाकर खड़ी करने का सुझाव दिया ।
इस दौरान पुलिस ने बैंक परिसर में मौजूद लोगों से आवश्यक पूंछ ताँछ की ।
चेकिंग अभियान के दौरान पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रबंधक प्रभात कुमार द्विवेदी , उप प्रबंधक शिवम वर्मा , देव रस्तोगी , प्रगति मिश्रा , अंकित कुमार व रवि पाल आदि मौजूद रहे ।
यह जानकारी पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रबंधक प्रभात कुमार द्विवेदी ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह 👏👏
Budaun Amarprabhat