Breaking News

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बदायूं में आई०सी०टी० प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया

Spread the love

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बदायूं में आई०सी०टी० प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया जिसमें प्रत्येक विकास क्षेत्र से 2 प्रतिभागियों द्वारा कक्षा-शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने हेतु आई०सी०टी० एवं नवीन तकनीकी विधाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया जिसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सुशान्त सक्सेना, सहायक अध्यापक, संविलियन विद्यालय परसिया, विकास क्षेत्र आसफपुर और नीलम रानी, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय मौजमपुर, विकास क्षेत्र उझानी का चयन जनपद बदायूं से किया गया। दोनो चयनित शिक्षकों को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में राज्य स्तरीय आई०सी०टी० प्रतियोगिता हेतु पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देने हेतु जनपद से भेजा जाएगा। डायट प्राचार्य ने दोनों विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए अग्रिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल असरासी। कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का …

error: Content is protected !!