Breaking News

भीम आर्मी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. तौहीद अली ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Spread the love

भीम आर्मी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. तौहीद अली ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, 2027 चुनाव में मजबूती से लड़ने का दावा

सहसवान, बदायूं: भीम आर्मी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. तौहीद अली ने सहसवान क्षेत्र के ग्राम फतनपुर टप्पा हवेली में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर डॉ. भीमराव अंबेडकर (बाबा साहेब) की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. तौहीद अली ने पार्टी संगठन को जिले में मजबूत बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने जल्द ही ब्लॉक और नगर स्तर पर कमेटी का विस्तार करने की घोषणा की। डॉ. तौहीद अली ने इस बात पर जोर दिया कि गरीबों और मजलूमों के साथ किसी भी तरह के अन्याय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मंडल सह-संयोजक एवं बदायूं प्रभारी राय सिंह ने कार्यकर्ताओं को बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भीम आर्मी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद, मुख्यमंत्री बनेंगे।
कार्यक्रम के दौरान, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. तौहीद अली का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही, अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर नव नियुक्त नगर अध्यक्ष अदनान खान, राज अंबेडकर, जिला उपाध्यक्ष वीरू भारती, विक्रम चौहान, शाहिद चौहान, यादवीन सिंह, राजवीर सिंह, माया किशन, बादाम सिंह, अदनान खान, कय्यूम खान, जसवीर सागर, मुशाहिद अली, सुशील सिप्पल सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!