ओज 2025-26” में झूम उठा एचपी इंटरनेशनल स्कूल — दीपावली फेट में मस्ती, संगीत और खुशियों का धमाल!
बदायूं। एचपी इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली फेट “ओज 2025-26” का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ एचपी ग्रुप के संस्थापक श्री हरप्रसाद सिंह पटेल, निदेशक यादवेंद्र पटेल, गजेंद्र पटेल, तीर्थेंद्र पटेल, एचपी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक निदेशक शिवम पटेल, निदेशिका सेजल पटेल, एचपी इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर एजुकेशन के निदेशक रजत पटेल, प्रधानाचार्य संदीप पांडे और उप प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर किया। जैसे ही समारोह की शुरुआत हुई, पूरे कैंपस में उल्लास और रौशनी का अद्भुत संगम देखने को मिला।
पूरे स्कूल परिसर में दीपों की जगमगाहट और संगीत की धुनों ने ऐसा वातावरण बना दिया कि हर कोई झूम उठा। रॉक बैंड की जबरदस्त प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं छात्रों द्वारा लगाए गए क्रिएटिव स्टॉल्स और स्वादिष्ट व्यंजनों ने अभिभावकों का दिल जीत लिया। बच्चों ने मनोरंजक खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और फ्री DJ पर थिरकते हुए माहौल को और भी रंगीन बना दिया।
इस अवसर पर प्रबंधक निदेशक शिवम पटेल ने कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना विकसित करना है।” वहीं निदेशिका सेजल पटेल ने मुस्कुराते हुए कहा, “‘ओज 2025-26’ हमारे परिवार का त्योहार है, जिसमें बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों—सबने मिलकर खुशियों की नई कहानी लिखी।” कार्यक्रम के अंत में हुए लकी ड्रॉ ने सबकी उम्मीदों को पंख दे दिए — विजेताओं की खुशी देखते ही बनती थी। वाकई “ओज 2025-26” बन गया एक यादगार शाम, जिसे हर कोई लंबे समय तक याद रखेगा।
Budaun Amarprabhat