Breaking News

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के घर जाकर उन्हें मिठाई और उपहार देकर सम्मानित किया

Spread the love

बिसौली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने अपने क्षेत्र के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के घर जाकर उन्हें मिठाई और उपहार देकर सम्मानित किया। पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना हो रही है। कोतवाली क्षेत्र के नगर निवासी सेवानिवृत्त अपने जमाने के तेजतर्रार निरीक्षक चंद्रपाल पाठक के आवास पर जाकर श्री हरेंद्र सिंह ने जैसे ही दीपावली की बधाई दी तब वह थोड़ा भावुक हो गए। श्री पाठक ने बताया कि एसएसपी कि यह पहल अनूठी है। हमें कभी उम्मीद नहीं थी कि अब विभाग हमें याद करेगा। कोतवाली प्रभारी हमारे घर आए और दीपावली की शुभकामनाएं दी। बच्चों के लिए मिठाई दी और हमें शाल पहनाकर सम्मानित किया तो काफी अच्छा लगा। इधर सेवानिवृत्ति उप निरीक्षक शेर सिंह यादव के घर पहुंचे, जो काफी बुजुर्ग हो गए थे। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने उन्हें मिठाई भेंट की और गले लगाकर दीपावली की बधाई दी। उनके इस व्यवहार से सेवानिवृत बुजुर्ग की आंखों में आंसू छलक आए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!